हरदा जिले के विकास में ऐतिहासिक कदम मानी जा रही शहीद इलापसिंह उद्वहन सिंचाई परियोजना का कार्य आज 27 नवंबर 2025 से शुरू होने जा रहा है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस महत्वाकांक्षी परियोजना की स्वीकृति मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। परियोजना से लगभग 118 गाँवों के हजारों किसान लाभान्वित होंगे। किसानों को सिंचाई की स्थायी सुविधा मिलने से कृषि उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है, साथ ही फसलों का जोखिम भी कम होगा।
मध्य प्रदेश का यह पहला जिला
किसानों का कहना है 26890 हेक्टेयर ज़मीन जो पहले नहर से संचित नहीं थी, आउट कमान थी। उसका टेंडर कराकर 118 गांव को जोड़ा गया। 40,000 हज़ार हैकटेयर मतलब 1 लाख एकड़ कों पूर्ण सिंचित करने का कार्य यह परियोजना करेंगी। प्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार है, केन्द्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है। इस डबल इंजन की सरकार के कारण शत-प्रतिशत सिंचित एवं सीधा लाभ मिलेगा। पूर्व कृषि मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश का यह पहला जिला है जो पूर्ण तरीके से सिंचित जिला बनेगा। समूचे हरदा जिले में इस परियोजना को विकास के नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। जहां पहले किसान बारिश पर निर्भर रहते थे, वहीं अब सिंचाई के स्थायी साधन मिलने से क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा।