कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील
कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियों और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस भारी बारिश ने आम जनजीवन को भी काफी प्रभावित किया है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 03 सितंबर 2025
143
0
...

कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियों और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस भारी बारिश ने आम जनजीवन को भी काफी प्रभावित किया है। कई इलाकों में आई आपदाओं ने सड़क संपर्क से लेकर मकानों और अन्य भवनों को भी नुकसान पहुंचाता है। इसी बीच संभागीय आयुक्त कश्मीर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अहम जानकारी शेयर की। पोस्ट में बताया गया है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 3 सितंबर को दोपहर तक बारिश जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदियों, झीलों व अन्य जलाशयों के पास न जाने की सलाह दी है।


संभागीय आयुक्त ने आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता के लिए 112 या 6005953255 पर संपर्क करने की सलाह दी है


जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की फील्ड टीमें मौसम की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए योजनाएं तैयार हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।संभागीय आयुक्त ने आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता के लिए 112 या 6005953255 पर संपर्क करने की सलाह दी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों, खासकर निचले इलाकों में रहने वालों, से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।


तापमान 15-18 डिग्री सेल्सियस के बीच है और उच्च नमी के कारण मौसम ठंडा और नम बना हुआ है


कश्मीर में बीते कुछ घंटों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार की सुबह 8:58 बजे (आईएसटी) तक श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। तापमान 15-18 डिग्री सेल्सियस के बीच है और उच्च नमी के कारण मौसम ठंडा और नम बना हुआ है। बादल छाए रहने और कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।


गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है


गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की चेतावनी दी है, जिसके कारण बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।मौसम विभाग की तरफ से लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे मौसम संबंधी अपडेट्स के लिए स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की जानकारी पर ध्यान दें। बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित रहें।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
PM मोदी का बयान: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एक निर्णायक कदम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के महत्व पर एक लेख साझा किया और कहा कि यह भारत की आत्मनिर्भरता और विकास की यात्रा का मुख्य स्तंभ है।
60 views • 4 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के आसार, गुजरात में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में आसमान सामान्य तौर पर बादलों से ढके रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
57 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष: दावेदारी किसकी मजबूत?
भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के बाद अब पार्टी को नया चेहरा मिलने वाला है। इस बार का चयन बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि आने वाले समय में कई राज्यों के चुनाव और संगठन की रणनीति उसी नेतृत्व पर निर्भर करेगी।
49 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन : शिक्षा, दर्शन और राष्ट्रनायक का अद्भुत संगम
भारत भूमि ने समय-समय पर ऐसे महामानवों को जन्म दिया है जिनका जीवन केवल उनके युग तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक बनता है। ऐसे ही एक महान विभूति थे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन—दार्शनिक, शिक्षक, चिंतक और भारत के दूसरे राष्ट्रपति। उनके व्यक्तित्व में ज्ञान, अध्यात्म और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम दिखाई देता है।
29 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
PM नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर काशी के संत करेंगे विशेष पूजा
ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री के एक वायरल पोस्ट में राहुल गांधी को पीएम बनाने और भारत के विभाजन की बात सामने आने के बाद काशी के संत आक्रोशित हैं। अखिल भारतीय संत समिति ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर 1100 संतों द्वारा 1100 कमल के साथ विशेष अनुष्ठान करने का निर्णय लिया है।
29 views • 6 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, निगम बोध घाट बंद, हजारों लोग किए गए सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। आज शुक्रवार की सुबह पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207.31 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 204.50 मीटर और खतरे के निशान 205.33 मीटर से काफी ऊपर है।
77 views • 7 hours ago
Richa Gupta
जीएसटी सुधार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम : लघु उद्योग भारती
लघु उद्योग भारती (एलयूबी) संगठन ने जीएसटी परिषद की अनुमोदित नई सरलीकृत कर संरचना का स्वागत किया है। संगठन ने कहा कि 22 सितंबर से लागू होने वाले 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो-स्तरीय जीएसटी स्लैब भारत की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी बदलाव साबित होंगे।
74 views • 8 hours ago
Richa Gupta
शिक्षक दिवस 2025: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, डॉ. राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर देश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य गढ़ने की नींव बताया।
78 views • 8 hours ago
Richa Gupta
पी. चिदंबरम ने GST सुधारों की तारीफ की, कहा– ‘गलती सुधारने में लग गए 8 साल’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने गुरुवार को मदुरै एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार के हालिया जीएसटी दरों में बदलाव पर अपनी बेबाक राय रखी।
64 views • 9 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली में अभी भी खतरे के निशान से ऊपर यमुना, बाढ़ का खतरा बरकरार
दिल्ली में यमुना नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पुराने रेलवे पुल की सड़क तक पानी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर 207.48 मीटर तक पहुंच गया था, जो इस मौसमी सीजन का सबसे ऊंचा स्तर है। कुछ समय स्थिर रहने के बाद अब इसमें धीरे-धीरे कमी आनी शुरू हुई है। सिग्नेचर ब्रिज से ड्रोन के जरिए यमुना नदी की तस्वीरें ली गईं, जिनमें दिखा कि लगातार हो रही बारिश के कारण नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
85 views • 10 hours ago
...