बहुती जलप्रपात पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव,व्यू प्वाइंट से देखी दूधिया जलधारा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मऊगंज जिले के प्रवास पर नई गड़ी जनपद पंचायत के बहुती जल प्रपात का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वाटरफॉल के नजदीक जाकर व्यू प्वाइंट से जलप्रपात की गिरती हुई दूधिया जल धारा और वहा बनने वाले इंद्रधनुष की आभा को देखा।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 18 hours ago
69
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मऊगंज जिले के प्रवास पर नई गड़ी जनपद पंचायत के बहुती जल प्रपात का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वाटरफॉल के नजदीक जाकर व्यू प्वाइंट से जलप्रपात की गिरती हुई दूधिया जल धारा और वहा बनने वाले इंद्रधनुष की आभा को देखा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहुती जल प्रपात के समीप कार्यक्रम स्थल पर गौपूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जंगल में विचरण करने वाली गौमाताओं को अपनी एक आवाज में अपने पास बुलाने की कला रखने वाले रकरी गांव के गौसेवक सौखीलाल यादव ने भेंट की।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बहुती पहुंचने पर पारंपरिक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मऊगंज की लोक कला की छात्राओं ने बघेली शैली नृत्य और स्थानीय लोक कलाकारों के दल ने अहिरहाई लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, पशुपालन डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल, विधायक सर्वश्री गिरीश गौतम, दिव्यराज सिंह और प्रदीप पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कमिश्नर रीवा बी.एस. जामोद, आई.जी. गौरव राजपूत, कलेक्टर संजय जैन एवं पुलिस अधीक्षक प्रजापति सहित नागरिक मौजूद थे।

पर्यटक स्थल के रूप में किया जा रहा है विकसित

कलेक्टर मऊगंज संजय जैन ने बताया कि बहुती जल प्रपात को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने एवं जन सुविधाओं के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए लागत की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई है। कलेक्टर ने बातया कि बहुती प्रपात के अप स्ट्रीम में स्टॉप डैम का निर्माण प्रस्तावित है। स्टॉप डैम में जल का संचय होने से वाटर फॉल की जल धारा का बारह माह सदा अविरल प्रवाह बना रहेगा।

प्रदेश का सबसे ऊंचा बहुती जल प्रपात

बहुती जल प्रपात रीवा से 75 किलोमीटर दूर मऊगंज जिले में स्थित है। यह विन्ध्य क्षेत्र ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा जलप्रपात है। बहुती में सेलर नदी 650 फिट की ऊंचाई से दो धाराओं में विभक्त होकर गिरती है। नीचे सुंदर कुंड और चारों ओर घने वन हैं। बहुती में अनंत जलराशि लंबवत चट्टानों पर गिरती है। जुलाई से सितम्बर माह तक इस प्रपात का सौंदर्य अपने चरम पर होता है। प्रपात के समीप ही अष्टभुजा देवी का प्रसिद्ध मंदिर भी स्थित है। प्रयागराज और बनारस से सड़क मार्ग से सीधे जुड़ा होने से उत्तरप्रदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इसके पास भैंसहाई में प्रागैतिहासिक काल के भित्ति चित्र मिले हैं।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
उज्जैन में 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान का समापन, कमलनाथ और सचिन पायलट होंगे शामिल
मध्यप्रदेश में चल रहे कांग्रेस के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान का समापन अब उज्जैन में होने जा रहा है। इस अभियान के अंतिम चरण के कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, साथ ही राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल होंगे।
34 views • 10 minutes ago
Richa Gupta
प्रदेश में हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत को मिला समान दर्जा, सभी भाषाएं होंगी समअंकीय
प्रदेश में राज्य सरकार संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिये लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में संस्कृत भाषा के विकास, संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिये महर्षि पतंजलि संस्थान का संचालन स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत वर्ष 2008 से किया जा रहा है।
47 views • 30 minutes ago
Richa Gupta
राजधानी में कल बंद रहेंगी चिकन-मटन की दुकानें, उल्लंघन पर ₹10,000 जुर्माना
राजधानी में कल सभी चिकन और मटन शॉप बंद रहेंगी। नियम तोड़ने पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं।
51 views • 51 minutes ago
Richa Gupta
निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगेगा अंकुश, सरकार लाएगी नया प्रावधान
प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने निजी विद्यलायों द्वारा फीस में अनियमित वृद्धि रोकने के लिये प्रावधान लागू किये गये है। इसके अलावा किताबें, यूनिफॉर्म, टाई एवं कॉपियों पर किसी विशेष दुकान से क्रय नहीं किये जाने संबंधित नियम भी लागू है।
53 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
सितंबर में इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की राशि!
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी हुआ है। सितंबर माह की राशि का बेसब्री से इंतजार कर रही बहनों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।
82 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
धार जिले के पीथमपुर में बड़ा हादसा, ऑयल कंपनी में गैस लीकेज से 3 कर्मचारियों की मौत
धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से एक गंभीर हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेल कंपनी के रासायनिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा रविवार सुबह उस वक्त हुआ, जब मजदूर रोजाना की तरह सफाई का कार्य कर रहे थे।
67 views • 2 hours ago
Richa Gupta
छत्तीसगढ़ को अतिवृष्टि और बाढ़ में मदद करना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति में मदद करना मध्यप्रदेश का दायित्व और मानवता का कर्तव्य है।
61 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
देवतालाब, बनारस और प्रयागराज धार्मिक क्षेत्र का अनूठा त्रिकोण - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कहा है कि शिव मंदिर देवतालाब अदभुत है। यहां पांच तत्वों का आभास होता है। ऐसा अद्भुत मंदिर केवल विश्वकर्मा जी ही बना सकते हैं। देवतालाब, बनारस और प्रयागराज महत्वपूर्ण धार्मिक त्रिकोण हैं। देवतालाब आस्था, इतिहास और आनंद का संगम है। यह श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि है। ऐसी मान्यता है कि देवतालाब के शिव का दर्शन करने पर ही चारधाम की यात्रा का फल मिलता है।
56 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश के 17 जिलों में आज हो सकती है बारिश
वर्तमान में मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अब प्रदेश में बादलों का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा। इस दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है।
78 views • 3 hours ago
Richa Gupta
देहदान है ईश्वरीय कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देह का दान कर व्यक्ति दूसरों को जीवन देता है। यह एक पुनीत एवं ईश्वरीय कार्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देहदान करने वाली उज्जैन निवासी श्रीमती अनीता खंडेलवाल के निधन पर पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
62 views • 3 hours ago
...