ठंड की चपेट में उत्तर भारत, लुढ़के तापमान के बीच बर्फबारी
उत्तर भारत में दिसंबर के शुरुआती दिनों से ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार गुरुवार को भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी और सुबह-शाम कई शहरों में हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8°C दर्ज किया गया, जिससे सर्दी की तीव्रता बढ़ गई है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 4 hours ago
32
0
...



उत्तर भारत में दिसंबर के शुरुआती दिनों से ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार गुरुवार को भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी और सुबह-शाम कई शहरों में हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8°C दर्ज किया गया, जिससे सर्दी की तीव्रता बढ़ गई है।


बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में

दिल्ली-NCR के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में सुबह-शाम का समय बेहद ठंडा रहेगा। पंजाब और हरियाणा में तापमान तेजी से गिर रहा है और ठंडी हवाओं से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है।


हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी जारी है। भारी बर्फबारी के कारण कई हाईवे और पहाड़ी मार्ग प्रभावित हैं



कश्मीर में ठंड नए रिकॉर्ड बना रही है। श्रीनगर में बुधवार रात तापमान –3.9°C दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। लद्दाख क्षेत्र में भी तापमान शून्य से काफी नीचे बना हुआ है।


एमपी और बिहार में भी तापमान गिरावट पर

गुलमर्ग और ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बर्फबारी हो चुकी है, जबकि श्रीनगर जैसे निचले क्षेत्रों में अब तक बर्फबारी नहीं हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश और बिहार में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है और अगले कुछ दिनों में ठंड और तेज होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
पीएम मोदी आज करेंगे स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस और रॉकेट विक्रम-I का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस का उद्घाटन करेंगे।
65 views • 3 hours ago
Richa Gupta
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी पर पीएम मोदी का बयान, वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ भारत तैयार
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ दुनिया का स्वागत करने को तैयार है।
62 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
ठंड की चपेट में उत्तर भारत, लुढ़के तापमान के बीच बर्फबारी
उत्तर भारत में दिसंबर के शुरुआती दिनों से ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार गुरुवार को भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी और सुबह-शाम कई शहरों में हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8°C दर्ज किया गया, जिससे सर्दी की तीव्रता बढ़ गई है।
32 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
किसान आंदोलन के 5 साल: आज फिर होगा विरोध प्रदर्शन
देश में वापस लिए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के आज 5 साल पूरे हुए हैं. इसके पांच साल पूरे होने पर उनकी तरफ से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देने के लिए संबोधित एक ज्ञापन तैयार किया है.
94 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
BJP मुख्यालय के टाइपिस्ट की बेटी की शादी में शामिल हुए अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर बीजेपी मुख्यालय में एक टाइपिस्ट की बेटी की शादी में शिरकत की। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
104 views • 23 hours ago
Richa Gupta
लाल किला धमाका केस: आतंकी उमर के मददगार शोएब अहमद गिरफ्तार
एनआईए ने लाल किला धमाका केस में आतंकी उमर के सहयोगी शोएब अहमद को गिरफ्तार किया। सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और कार्रवाई जारी है।
89 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
भारत की अर्थव्यवस्था 2025-26 में 6.5% की दर से बढ़ने का अनुमान: S&P
एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था के 6.5 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष 2026-27 में 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कर कटौती और मौद्रिक नीति में ढील से उपभोग आधारित वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।
103 views • 2025-11-26
Sanjay Purohit
शंघाई एयरपोर्ट पर उत्पीड़न के बाद अरुणाचल की महिला ने तोड़ी चुप्पी
अरुणाचल प्रदेश की एक महिला शंघाई एयरपोर्ट उत्पीड़न का शिकार हो गई। दरअसल, पेम वांग थोंगडोक भारतीय मूल की महिला हैं। लेकिन वो काम के सिलसिले में UK में रहती हैं। उन्होंने शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट के प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि 21 नवंबर को लंदन से जापान की अपनी यात्रा के दौरान शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर 18 घंटे तक रोका गया था।
86 views • 2025-11-26
Sanjay Purohit
26/11 हमले की बरसी पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान
गृहमंत्री अमित ने मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज ही के दिन आतंकियों ने मुंबई पर कायराना हमला कर वीभत्स और अमानवीय कृत्य किया। मुंबई आतंकी हमलों का डटकर सामना करते हुए अपना बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करता हूं ।
100 views • 2025-11-26
Richa Gupta
26/11 मुंबई हमले की 17वीं बरसी पर राष्ट्रपति मुर्मु, अमित शाह और जेपी नड्डा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुंबई 26/11 आतंकी हमले के आज 17 साल पूरे हो गए। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।
101 views • 2025-11-26
...