एक्स’ के नए फीचर में देख पाएंगे महीने के सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट, टॉप-10 में पीएम मोदी भी शामिल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हाल ही में एक नया फीचर आया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, नए फीचर के तहत अब आप पिछले महीने के सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट देख पाएंगे।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 2 hours ago
38
0
...

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हाल ही में एक नया फीचर आया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, नए फीचर के तहत अब आप पिछले महीने के सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट देख पाएंगे। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्ट टॉप-10 में 8वें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहा है।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन नए-नए अपडेट आते रहते हैं। एप्लिकेशन में आने वाले नए फीचर को लेकर लोगों में उत्साह भी होता है। लोग देखना पसंद करते हैं कि उन्हें एप्लिकेशन में अब कौन सा नया फीचर मिलने वाला है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) में आया यह नया फीचर किसी देश में पिछले महीने के सबसे ज्यादा लाइक किए गए ट्वीट्स दिखाता है।


भारत में पिछले 30 दिनों में, 10 सबसे ज्यादा लाइक किए गए पोस्ट में पीएम मोदी के पोस्ट भी शामिल हैं। टॉप-10 में कोई और नेता नहीं है। पीएम मोदी एक ऐसे नेता हैं, जिनकी बढ़ते समय के साथ विश्वभर में लोकप्रियता बढ़ी है। दुनियाभर में उन्हें काफी पसंद किया जाता है।


वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी भारत के प्रधानमंत्री के काफी चर्चे हैं। पीएम मोदी को एक्स पर 105.9 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। पीएम मोदी के जिस पोस्ट को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है, उसमें उनकी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से संबंधित पोस्ट हैं।


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर की शुरुआत में दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी और पुतिन के बीच दोस्ती के खास पल देखने को मिले। पीएम मोदी ने अपने खास दोस्त पुतिन के साथ हुई इस मुलाकात की कई खास तस्वीरें साझा कीं। इसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया है। खासतौर से पीएम मोदी और पुतिन की कार में साथ बैठने की तस्वीर जब सामने आई, तो उसकी खूब चर्चा हुई। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को तोहफे में गीता भेंट की, जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इसके अलावा, जब वह पुतिन को लेने के लिए प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए खुद एयरपोर्ट पहुंचे, उस पोस्ट को भी खूब पसंद किया गया।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
एक्स’ के नए फीचर में देख पाएंगे महीने के सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट, टॉप-10 में पीएम मोदी भी शामिल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हाल ही में एक नया फीचर आया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, नए फीचर के तहत अब आप पिछले महीने के सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट देख पाएंगे।
38 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
हल्दीराम पर आया दुनिया के बड़े रईस का दिल!
हल्दीराम में निवेश करने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या बढ़ती जा रही है। सिंगापुर की टेमासेक, यूएई की आईएचसी और अमेरिका की अल्फा वेव ग्लोबल पहले ही मिलकर हल्दीराम में 10% से ज्यादा हिस्सेदारी खरीद चुकी हैं। अब फ्रांसीसी रईस बर्नार्ड आरनॉल्ट ने भी इसमें हिस्सेदारी खरीदी है।
67 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
अनंत अंबानी के वनतारा में मेसी
फुटबॉल लीजेंड लियोनेल मेसी ने अपने भारत दौरे का समापन जामनगर में अनंत अंबानी के वनतारा दौरे के साथ किया। भव्य और पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत हुआ। राधिका अंबानी भी मौजूद रहीं।
70 views • 3 hours ago
Richa Gupta
Jammu Kashmir Weather Alert: बारिश और बर्फबारी की संभावना, एडवाइजरी जारी
जम्मू-कश्मीर में दो महीने से ज्यादा समय तक सूखे के बाद अगले 48 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 20 दिसंबर की देर शाम से ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है।
63 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
दिल्ली में हवा बनी दुश्मन! AQI खतरनाक स्तर पर
देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके इस वक्त कुदरत और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहे हैं। घने कोहरे और जहरीली हवा के चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
84 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 2025 में 106 अरब अमेरिकी डॉलर तक
भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा 2025 में 106 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की आशंका है, क्योंकि पड़ोसी देश को होने वाले निर्यात की तुलना में आयात में तेजी से वृद्धि हो रही है।
79 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
भारत में डायबिटीज को लेकर बड़ा खतरा: हर 9 सेकंड में एक मौत
डायबिटीज अब केवल एक स्वास्थ्य समस्या नहीं रह गई, बल्कि यह भारत समेत दुनिया के कई देशों के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। पिछले 25 वर्षों में भारत में डायबिटीज के मामले तीन गुना से अधिक दर्ज किए गए। वर्तमान में भारत में हर 7वें वयस्क को यह बीमारी है, और वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है।
74 views • 5 hours ago
Richa Gupta
घने कोहरे के कारण दिल्ली और उत्तर-पूर्व में उड़ानें बाधित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे के कारण दिल्ली और उत्तर-पूर्व में उड़ानें बाधित। इंडिगो ने यात्रियों को फ्लाइट टाइम की पुष्टि और एडवाइजरी जारी की।
71 views • 5 hours ago
Richa Gupta
लोकसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, उत्पादकता 111% रही
लोकसभा का छठा सत्र आज शुक्रवार को औपचारिक रूप से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र की कार्यवाही समाप्ति से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को संबोधित करते हुए इस सत्र की उपलब्धियों, कार्य संस्कृति और सांसदों के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
72 views • 6 hours ago
Richa Gupta
Bangladesh Violence: युवा नेता उस्मान हादी की मौत के बाद आगजनी-तोड़फोड़
बांग्लादेश के 2024 छात्र आंदोलन के प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी का गुरुवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
95 views • 9 hours ago
...