Jaipur: सरकारी कार्यालयों में 23 से लेकर 25 मार्च तक राजकीय अवकाश होने (Loksabha Election 2024) के कारण लोकसभा चुनावों के नामांकन नहीं भरे जा सकेंगे, लेकिन चुनाव आयोग ने उम्मीदवार को ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा प्रदान की है। जिससे वे राजकीय अवकाश के दिन भी फॉर्म भर सकेंगे। लोकसभा चुनावों में प्रत्याशी के रूप में खड़े होने वाले उम्मीदवार को नामांकन फॉर्म और शपथ पत्र यानी फॉर्म 26 भरना होता है। जिससे उम्मीदवार के समय और धन की बचत हो सके। उम्मीदवार के लिए यह सुविधा चुनाव आयोग के सुविधा पोर्टल https://suvidha.ect.gov.in के माध्यम से उपलब्ध है। इसके लिए उम्मीदवार को मोबाइल नंबर और ओटीपी के साथ लॉगिन कर पंजीकरण करना होगा है। यह सुविधा दो भाषा अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है। नामांकन की अंतिम तिथि से एक दिन पहले ऑनलाइन नामांकन सुविधा बंद कर दी जाएगी। फॉर्म के प्रिंट की हार्ड कॉफी जमा करवाना अनिवार्य है।
सरकारी कार्यालयों में 23 से लेकर 25 मार्च तक राजकीय अवकाश होने के कारण लोकसभा चुनावों के नामांकन नहीं भरे जा सकेंगे, लेकिन चुनाव आयोग ने उम्मीदवार को ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा प्रदान की है।