Jaipur: राजस्थान में तेज गर्मी से शुक्रवार से राहत मिलने (Rajasthan Weather Update) की उम्मीद है। एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस राजस्थान में गुरुवार शाम से एक्टिव होगा। इसके असर से उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के 12 जिलों में दो दिन आंधी-बारिश के साथ बिजली चमक सकती है। इस सिस्टम के असर से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- इस सिस्टम का असर बीकानेर, जोधपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में रहेगा। सर्वाधिक असर 30 मार्च को रहेगा। 30 मार्च को 10 जिलों में मेघगर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान में तेज गर्मी से शुक्रवार से राहत मिलने की उम्मीद है। एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस राजस्थान में गुरुवार शाम से एक्टिव होगा। इसके असर से उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के 12 जिलों में दो दिन आंधी-बारिश के साथ बिजली चमक सकती है।