Jaipur: सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर (Rajasthan News) ने गुरुवार को दौसा में भाजपा उम्मीदवार के चुनावी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान बाजोर ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी जमानत पर बाहर घूम रहे हैं। वे जेल जाएंगे। जिन्होंने घपला किया है, उन्हें जेल जाना ही पड़ेगा। अगर बीजेपी गलत कर रही है तो कोर्ट चले जाएं। इस दौरान उन्होंने कहा- पिछले 10 साल में देश का हर क्षेत्र में विकास हुआ है। ऐसे में जनता मोदी के साथ है और प्रदेश की सभी 25 सीट बीजेपी जीतेगी।
सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने गुरुवार को दौसा में भाजपा उम्मीदवार के चुनावी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।