Jaipur: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस गुरुवार शाम (Rajasthan Weather Update) से एक्टिव हो गया है। इसके असर से आज राजस्थान के 15 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ही बिजली चमक सकती है। ओले गिरने की भी संभावना है। सिस्टम के असर से दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के 2 दिन आंधी-बारिश के साथ बिजली चमक सकती है। इस सिस्टम का असर बीकानेर, जोधपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में रहेगा। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस गुरुवार शाम से एक्टिव हो गया है। इसके असर से आज राजस्थान के 15 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ही बिजली चमक सकती है।