Jaipur: लोकसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश में केंद्रीय नेताओं (Rajasthan News) के दौरे शुरू होंगे। इसका आगाज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। शाह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। मोदी की कोटपूतली में 2 अप्रैल को जनसभा प्रस्तावित है। शाह के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत 31 मार्च को जयपुर से होगी। यहां वे दोपहर 2 बजे होटल में सात लोकसभा क्षेत्रों की कोर कमेटियों की बैठक लेंगे। इन कोर कमेटियों में जयपुर, धौलपुर, नागौर, दौसा, चूरू, झुंझुनूं, और करौली लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं। शाह शाम 4 बजे सीकर में रोड शो करेंगे। यहां पर उनकी सभा भी प्रस्तावित है। वहीं 1 अप्रैल को उनका चूरू लोकसभा का कार्यक्रम भी बन सकता है। हालांकि अभी तक कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
लोकसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश में केंद्रीय नेताओं के दौरे शुरू होंगे। इसका आगाज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। शाह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान के दौरे पर रहेंगे।