Jaipur: भाजपा ने प्रदेश में तीसरी बार सभी 25 लोकसभा सीटें (BJP Mission 25) जीतने के लिए अब जमीनी स्तर पर रणनीति तैयार की है। इसके तहत केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश संगठन ने दो फॉर्मूलों पर काम शुरू कर दिया है। पहला- 8500 शक्ति केंद्र, दूसरा- माइक्रो मैनेजमेंट। इसके जरिए विधानसभा चुनाव की तुलना में कम से कम 10 प्रतिशत वोट अपने पक्ष में बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि इस रणनीति से पार्टी के प्रत्याशी 3 से 5 लाख मतों से जीत सकेंगे।
भाजपा ने प्रदेश में तीसरी बार सभी 25 लोकसभा सीटें जीतने के लिए अब जमीनी स्तर पर रणनीति तैयार की है। इसके तहत केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश संगठन ने दो फॉर्मूलों पर काम शुरू कर दिया है।