Jaipur: झुंझुनूं लोकसभा सीट से (Rajasthan News) कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र ओला ने कहा- मैं तो चुनाव नहीं लड़ना चाहता था। पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को मना कर दिया था। बोला था- किसी को भी चुनाव लड़वा दो, मैं पूरी मदद करूंगा। शुक्रवार को ओला खेतड़ी के तातीजा में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत के समय बोल रहे थे। उन्होंने कहा- गहलोत, पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और आलाकमान के आग्रह के बाद मैदान में उतरा हूं। उन्होंने कहा- पार्टी को कुछ लोगों से जानकारी मिली होगी, सर्वे किया होगा। पार्टी का अस्तित्व संकट में था, इसलिए चुनाव लड़ने का निर्णय किया।
झुंझुनूं लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र ओला ने कहा- मैं तो चुनाव नहीं लड़ना चाहता था। पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को मना कर दिया था।