Jaipur: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और प्रत्याशी सीपी जोशी आज (Loksabha Election) अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी शामिल होंगे। ईनाणी सिटी सेंटर में सबसे पहले एक सभा का आयोजन होगा। उसके बाद रैली के रूप में सभी कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, जहां नामांकन पेश किया जाएगा। सुबह से सभा स्थल पर सब कार्यकर्ताओं और आमजन का पहुंचना शुरू हो चुका है। शहर में भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और प्रत्याशी सीपी जोशी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी शामिल होंगे।