Jaipur: भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से पूर्व विधायक (Rajasthan) और कांग्रेस नेता विवेक धाकड़ (47) ने गुरुवार सुबह साढ़े 7 बजे अपने घर में सुसाइड कर लिया। धाकड़ ने अपने दोनों हाथ की नसें काट लीं। इसके बाद उन्हें महात्मा गांधी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुसाइड का कारण पारिवारिक कलह बताया है। विवेक 2019 के उप चुनाव में मांडलगढ़ से विधायक चुने गए थे। 2023 विधानसभा चुनाव में विवेक भाजपा के गोपाल शर्मा से हार गए थे।
भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विवेक धाकड़ (47) ने गुरुवार सुबह साढ़े 7 बजे अपने घर में सुसाइड कर लिया। धाकड़ ने अपने दोनों हाथ की नसें काट लीं।