Jaipur: राजस्थान में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू (Rajasthan Weather Update) कर दिए हैं। बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर और जोधपुर में कल दिन में झुलसा देने वाली गर्मी रही। इन जिलों में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही, जहां पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो-तीन दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।
राजस्थान में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर और जोधपुर में कल दिन में झुलसा देने वाली गर्मी रही।