Nagaur: नागौर में शनिवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (Loksabha Election) का प्रतिनिधिमंडल जिला निर्वाचन अधिकारी से मिला। आरएलपी की ओर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा पर नामांकन पत्र में तथ्य छुपाने का आरोप लगाया गया। पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल ने डीआरओ से मिलकर बताया कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा ने नामांकन पत्र में आपराधिक मामलों की जानकारी नहीं दी है। जबकि उनके ऊपर 2 मामले दर्ज हैं। रालोपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत देकर भाजपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज करने की मांग की है।
नागौर में शनिवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिला निर्वाचन अधिकारी से मिला। आरएलपी की ओर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा पर नामांकन पत्र में तथ्य छुपाने का आरोप लगाया गया।