Jaipur: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राजस्थान की 5 सीटों (Congress 2nd List) पर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। ज्यादातर सीटों पर नए चेहरों को टिकट दिए हैं। जयपुर शहर से सुनील शर्मा और बाड़मेर-जैसलमेर से उम्मेदाराम बेनीवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। गठबंधन के चलते सीकर सीट सीपीएम के लिए छोड़ दी गई है। जयपुर, बाड़मेर और पाली से नए चेहरों को उतारा है। बाड़मेर में आरएलपी से आए उम्मेदाराम बेनीवाल को टिकट दिया है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे। कांग्रेस दो बार में 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। अब 9 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है।
पहले फेज की 4 सीटों पर उम्मीदवार बाकी
पहले फेज में जिन सीटों पर चुनाव होंगे, उनमें जयपुर ग्रामीण, नागौर, दौसा और करौली-धौलपुर के टिकटों की घोषणा बाकी है।दूसरे फेज की इन 5 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाकी : राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा, कोटा और बांसवाड़ा।