Alwar: सरिस्का के बफर जोन यानी अलवर शहर के आसपास (Rajasthan News) के जंगल में टाइगर की खूब साइटिंग हो रही है। रविवार सुबह बाला किले से पहले करणी माता मंदिर के पास बाघ-बाघिन को देखा गया। दोनों शनिवार शाम भी इस इलाके में देखे गए थे। वाइल्ड लाइफ फोटो जर्नलिस्ट हिमांशु शर्मा ने बताया- करणी माता मंदिर की सीढ़ियों की तरफ छोटे मंदिर की तरफ टाइगर एसटी-18 और टाइग्रेस एसटी-31 नजर आए हैं। शनिवार शाम को करीब 1 घंटे तक भी यहीं बैठे नजर आए थे। रविवार सुबह भी यह नजारा फिर देखने को मिला।
सरिस्का के बफर जोन यानी अलवर शहर के आसपास के जंगल में टाइगर की खूब साइटिंग हो रही है। रविवार सुबह बाला किले से पहले करणी माता मंदिर के पास बाघ-बाघिन को देखा गया।