Jaipur: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नाम वापसी (Loksabha Election 2024) की लास्ट डेट को दौसा लोकसभा क्षेत्र से नामांकन भरने वाले कांग्रेस के बागी नरेश मीणा ने नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि मैंने हाल ही में विधानसभा का निर्दलीय चुनाव लड़ा था, ऐसे में पार्टी में मेरे शुभचिंतकों व परिवारजनों का मानना था कि कांग्रेस पार्टी के हित में उन्हें लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। ऐसे में नाम वापस लिया है। पार्टी जहां भी चुनाव प्रचार के लिए भेजेगी, वहां काम करूंगा। बता दें कि नामांकन भरते वक्त नरेश मीणा ने परिवारवाद को मुद्दा बनाते हुए कई आरोप लगाए थे। वहीं एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार कैलाशचंद्र मीणा ने भी नाम वापस ले लिया है।
लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नाम वापसी की लास्ट डेट को दौसा लोकसभा क्षेत्र से नामांकन भरने वाले कांग्रेस के बागी नरेश मीणा ने नाम वापस ले लिया है।