पितृ दोष का पता कैसे चलता है, जानें लक्षण
अगर घर में रहने वाले लोगों के बीच किसी न किसी बात पर बहस होती रहती है तो इसका कारण पितृ दोष हो सकता है।
घर में मौजूद किसी सदस्य का बीमार होना।
पितृ दोष के कारण व्यक्ति को दुर्घटनाओं का भी सामना करना पड़ता है।
पितृ दोष के कारण व्यापार या नौकरी में किसी प्रकार का नुकसान भी हो सकता है।
शादी में किसी तरह की रुकावट आ सकती है या शादी के बाद मामला तलाक तक पहुंच सकता है।
यदि कोई दंपति अनेक उपाय करने के बाद भी संतान सुख से वंचित है। या जन्म लेने वाला बच्चा मंदबुद्धि,
विकलांग आदि होता है या बच्चा पैदा होते ही मर जाता है।पितृ दोष कैसे लगता है?
माता-पिता का अपमान करने से पितृ दोष लगता है।
पीपल, नीम या बरगद का पेड़ काटना।
मृत्यु के बाद यदि विधि-विधान से अंतिम संस्कार न किया जाए तो पितृ दोष लगता है।
असामयिक मृत्यु की स्थिति में परिवार के सदस्यों को कई पीढ़ियों तक पितृ दोष का सामना करना पड़ता है।
मृत्यु के बाद परिवार के सदस्यों का पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध न करने से पूरे परिवार पर पितृ दोष लगता है।
सांप को मारने के कारण। पितृ दोष का संबंध सर्प से होता है।
पितरों का श्राद्ध न करना।
Comments (0)