मकर संक्रांति को हिंदू धर्म में दान पुण्य के कार्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण तिथि माना जाता है। इस दिन दान करने का महत्व धर्म शास्त्रों में सबसे खास माना गया है। इस दिन से सूर्य उत्त्रायण हो जाते हैं और सर्दी घटना आरंभ हो जाती है। मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन खरमास समाप्त हो जाता है और सभी शुभ कार्य फिर से आरंभ हो जाते हैं। इस दिन सूर्य राशि परिवर्तन करके पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। धार्मिक दृष्टि से यह दिन स्नान और दान पुण्य के कार्य के लिए सबसे शुभ माना जाता है। आइए जानते मकर संक्रांति पर स्नान और दान का मूहूर्त कब से कब तक है। साथ ही जानते हैं इस दिन दान पुण्य करने का क्या महत्व है।
मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। इस दिन सूर्य का गोचर पुत्र शनि की राशि मकर में होता है, इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। धार्मिक दृष्टि से इस दिन का महत्व बहुत खास माना जाता है।
Comments (0)