आज हरियाली तीज है। हिंदू धर्म में हरियाली तीज का बहुत महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता के अनुसार, सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया को भगवान शिव ने पार्वती माता को पत्नी रूप में स्वीकार किया था, इसलिए हिंदू धर्म में यह एक पर्व महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्यवती का वरदान पाने के लिए व्रत रखती हैं। महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और भोलेबाबा व माता पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। हरियाली तीज की पूजा में विशेष भोग लगाने की परंपरा भी है, जिससे माता पार्वती व महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
आज हरियाली तीज है। हिंदू धर्म में हरियाली तीज का बहुत महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
Comments (0)