हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत करने का विधान है। सावन माह के शुक्ल पक्ष में पुत्रदा एकदशी व्रत किया जाता है। धार्मिक मत है कि एकादशी पर श्रीहरि और मां लक्ष्मी की उपासना और व्रत करने से सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। व्रत के दौरान खानपान के नियम का पालन जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि नियम का पालन न करने से साधक पुण्य की प्राप्ति से वंचित रहता है।
पुत्रदा एकादशी पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति के लिए व्रत भी किया जाता है।
Comments (0)