गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बहुत से भक्तगण भगवान गणेश की प्रतिमा को घर पर स्थापित कर उनकी सेवा करते हैं। गौरीपुत्र गणेश को सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला देवता मना गया है। वैसे तो हिंदू धर्म में हर शुभ मौके पर सबसे पहले गणेश पूजन का किया जाता है लेकिन गणपति उत्सव के दौरान एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। अगर आप गणपति उत्सव के मौके पर गणेशजी के खास मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताते हैं, जहां दर्शन करने मात्र से जीवन के सभी विघ्न दूर हो जाते हैं और जीवन में मंगल ही मंगल रहता है।
यूं तो पूरे देश में भगवान गणेश के कई मंदिर हैं लेकिन आज हम आपको गणेशजी के उन मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दर्शन मात्र से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ये मंदिर देश विदेश से में काफी प्रसिद्ध हैं और यहां हर दिन गणेशजी के दर्शन करने के लिए कतार लगी रहती है।
Comments (0)