IND vs AUS: T20 World Cup 2024 की सुपर-8 स्टेज में आज यानी की सोमवार 24 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेहद ही अहम मुकाबला खेला जाएगा। रोहित की सेना की नजरें जहां इस मैच को जीतकर कंगारुओं को टूर्नामेंट से बाहर करने पर होंगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया करो या मरो वाले इस मैच में अपनी पूरी ताकत झोंक देगा। इस अहम मैच से पहले आपको बताते हैं कि, आप भारतीय समयानुसार, इस मैच को कब और कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मैच आज सोमवार 24 जून को भारतीय समयानुसार, रात 8 बजे से लाइव देख सकेंगे।