IND W vs BAN W: महिला एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल मैच में आज यानी के शुक्रवार को भारत का सामना बांग्लादेश से हुआ। इस मैच में टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत हासिल करके फाइनल में जगह बना ली है। आपको बता दें कि, पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश महिला टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 80 रन बनाए थे। वहीं जवाब में टीम इंडिया ने इस स्कोर को 11 ओवर में ही हासिल कर लिया।
भारतीय महिला टीम अभी तक एशिया कप 2024 में अजेय रही है। टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत में नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश से हराया था।
Comments (0)