भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 की हार और उससे पहले न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप होना भारतीय खिलाड़ियों के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा है। जहां भारत के सीनियर खिलाड़ियों पर चौतरफा हमला हो रहा हैं। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की लगातार आलोचना कर रहे हैं और संयास का दवाब डाल रहे हैं, वहीं अब भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने खराब प्रदर्शन के बावजूद विराट-रोहित को सपोर्ट किया है।
कोहली-रोहित ने बहुत कुछ किया - युवराज सिंह
भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने टीम इंडिया की सराहना करते हुए कहा कि, उन्होंने कभी किसी टीम को ऑस्ट्रेलिया में लगातार 2 सीरीज जीतते नहीं देखा है। यह भारत की बहुत बड़ी उपलब्धि है। युवराज सिंह ने आगे कहा कि, इन दिनों लोग विराट कोहली और रोहित शर्मा की जमकर आलोचना करने में लगे हैं, लोग भूल जाते हैं कि, उन्होंने इतिहास में क्या उपलब्धियां प्राप्त की हैं। वो मौजूदा समय के 2 सबसे महान क्रिकेटर हैं। इसके साथ ही यूवी ने आगे कहा कि, हारना खेल का हिस्सा है और उन्हें हमसे अधिक दुख हो रहा होगा। मुझे विश्वास है कि टीम इंडिया जोरदार वापसी करेगी।
विराट, रोहित और गंभीर ने मुझसे अधिक क्रिकेट खेला है
पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह से पत्रकारों के द्वारा यह भी पूछा गया कि, भारतीय टीम में क्या बदलाव होने चाहिए। इस संबंध में यूवी ने कहा कि, सबसे पहले तो मैं ऐसा नहीं कर सकता हूं, मैं हमेशा क्रिकेट का स्टूडेंट बना रहा हूं। विराट कोहली, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने मुझसे अधिक क्रिकेट खेला है। युवराज सिंह ने आगे कहा कि, मैं अपनी राय दे सकता हूं और मेरी राय यह है कि, जब कोई प्लेयर अच्छा नहीं करता तो उसकी आलोचना करना बहुत आसान होता है लेकिन उन्हें सपोर्ट करना बहुत मुश्किल।
रोहित-विराट मेरा परिवार - युवराज सिंह
युवराज सिंह ने इस दौरान रोहित-विराट का सपोर्ट करते हुए यह भी कहा कि, खिलाड़ियों को खराब प्रदर्शन के लिए निशाने पर लेना मीडिया काम है। उन्होंने आगे कहा कि, उनका काम अपने दोस्त और भाइयों को सपोर्ट करना है। इस दौरान पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने साफ तौर पर कहा कि, रोहित, विराट और अन्य टीम इंडिया के प्लेयर्स उनके लिए परिवार की तरह हैं।
Comments (0)