IND vs AUS: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच सुपर-8 का मुकाबला आज खेला जाने वाला है। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से उनके फैंस को काफी ज्यादा उम्मीद रहने वाली हैं। आपको बता दें कि, विराट कोहली को बल्ला ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बोलता है। विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में पिछली बार जब भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम की भिड़ंत हुई थी, तो विराट कोहली ने तब 51 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए थे।
Comments (0)