IPL 2025 से पहले बदलावों का दौर शुरू हो चुका है। दरअसल, अगले सीजन से पहले खिलाड़ियों नीलामी होनी है। इस बार मेगा ऑक्शन होना है जिसमें कई खिलाड़ियों की टीमों में बदलाव हो सकता है। वहीं खिलाड़ियों से पहले कोचों के बदलाव का दौर शुरू हो गया है। इस क्रम में दिल्ली कैपिटल्स ने रिकी पोंटिंग को बाहर कर दिया है। वहीं अब पंजाब किंग्स की टीम भी ऐसा करने पर विचार कर रही है।
प्रीति जिंटा की टीम पंजाब एक भारतीय कोच की तलाश में है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि, वे आखिरकार भारतीय कोच को ही चुनेंगे या नहीं, लेकिन माना जा रहा है कि, वे कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं जिनमें से एक संजय बांगर भी हैं।
Comments (0)