दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा कि, विराट कोहली संघर्ष के दौर को पीछे छोड़ने के लिए बेताब होंगे और भारत का यह शीर्ष बल्लेबाज फॉर्म में लौटने में सक्षम है। आपको बता दें कि, हाल में ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान विराट कोहली का प्रदर्शन बहुत खराब रहा। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में 23.75 की औसत से महज 190 रन बनाए।
विराट कोहली मजबूत होकर वापसी करेंगे
फाफ डुप्लेसी ने कहा कि, संघर्ष के बाद वह ( विराट कोहली ) और मजबूत होकर वापसी करेंगे और साथ ही कहा कि, संन्यास लेना बहुत व्यक्तिगत चीज है। डुप्लेसी ने कहा कि, यह बहुत ही व्यक्तिगत फैसला है। कोई भी आपसे यह नहीं कह सकता कि, एक खिलाड़ी के तौर पर उनका खेलने का समय कब (खत्म) होगा, आपको पता चल जाएगा।
विराट पहले भी बुरे दौर से गुजर चुके हैं
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा कि, मैं जानता हूं कि, उनके ( विराट कोहली ) जैसा खिलाड़ी बहुत ही प्रेरित रहता है। वह पहले भी इस दौर से गुजर चुका है इसलिए उसे पता है कि, उसे क्या करना है। इस दौरान 40 बर्षीय दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डुप्लेसी ने फिर उस दिन को याद किया जब उन्हें लगा कि, टेस्ट क्रिकेटर के तौर पर उसका समय खत्म हो गया है।
...तब मैं अपने खेल के शीर्ष पर था
डुप्लेसी ने कहा कि, हर खिलाड़ी के लिए यह अलग होता है। हर खिलाड़ी को इस सवाल का जवाब देना होता है। मुझे याद है कि, मेरे लिए वह समय कब था। उन्होंने कहा कि, मैं निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट के नजरिए से यह जानता था। मुझमें पहले जैसी भूख और जोश नहीं था और मुझे लगा कि, निश्चित रूप से नए खिलाड़ियों के आने और टी20 की दुनिया में कदम रखने का सही समय था। फाफ ने आगे कहा कि, मैं तब ऐसा करना चाहता था जबकि मुझे अब भी लगता है कि, तब मैं अपने खेल के शीर्ष पर था।
Comments (0)