ओलंपिक के इतिहास में भारत का अब बहुत शानदार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है, लेकिन इस बार पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने गए 117 भारतीय एथलीट के दल में कुछ ऐसे नाम शामिल हैं जो अपने इवेंट्स में पदक जीतने के प्रबल दावेदार के तौर पर देखे जा रहे हैं। इसी में एक नाम स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का है जो अब तक ओलंपिक के इतिहास में 2 बार पदक जीतने में कामयाब हो चुकी हैं, जिसमें उन्होंने रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल तो वहीं टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक को अपने नाम किया था। ऐसे में पेरिस ओलंपिक में भी उनसे मेडल जीतने की उम्मीद की जा रही है जिसमें यदि वह ऐसा करने में कामयाब होती हैं तो ओलंपिक के इतिहास में तीन पदक जीतने वालीं पहली भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगी।
भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु अब तक ओलंपिक के इतिहास में 2 बार मेडल जीतने में कामयाब हो चुकी हैं। वहीं यदि वह पेरिस ओलंपिक में पदक जीतती हैं तो वह तीन मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बना देंगी।
Comments (0)