इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने दिग्गज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को IPL 2025 के आगामी सीजन के लिए अपना कप्तान घोषित किया है। दरअसल, दिसंबर 2024 में नीलामी में फ्रेंचाइजी द्वारा चुने गए दाएं हाथ के बल्लेबाज, फ्रेंचाइजी की कमान संभालने के लिए हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ फिर से जुड़ेंगे।
य्यर के लिए 2024 एक शानदार साल रहा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज अय्यर रणजी और ईरानी ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा थे।
Comments (0)