पेरिस ओलंपिक का आगाज हो चुका है। वहीं भारतीय महिला तीरंदाज अंकिता भकत ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, पेरिस ओलंपिक की महिला व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में अंकिता ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 11वां स्थान हासिल कर सबको चौंका दिया। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर अंकिता ने आज ओलंपिक में भारत का परचम लहरा रही है।
10 साल की उम्र में शुरू की तीरंदाजी
अंकिता ने तीन बार एशियन चैंपियनशिप भी जीती। साल 2015 में अंकिता ने सियोल इंटरनेशनल यूथ आर्चरी फेस्ट में रजत और कांस्य पदक जीते। उन्होंने साल 2017 में एशिया कप और भारतीय सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचीं।
Comments (0)