श्रीलंका दौरे के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान किया जाना है। दरअसल, श्रीलंका में भारतीय क्रिकेट टीम को 3 टी20 इंटरनेशनल और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। बता दें कि, इस सीरीज का आगाज 27 जुलाई 2024 से होगा। वहीं वनडे सीरीज अगस्त में खेली जाएगी। टी20 इंटरनेशनल से तो रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा पहले ही रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं। लेकिन टेस्ट और वनडे ये तीनों ही दिग्गज अभी खेलते रहेंगे। इससे पहले खबर आई थी कि, रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज मिस कर सकते हैं, लेकिन अब पता चला है कि, हिटमैन की वापसी हो सकती है।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम को कुछ ही वनडे मैच खेलने हैं, जिसमें श्रीलंका सीरीज भी शामिल होगी।
Comments (0)