INDW vs UAEW: गत चैम्पियन भारतीय महिला टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में यूएई को 78 रनों से हराया दिया। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (66 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (नाबाद 64) रनों का योगदान दिया। अब लगातार दूसरी जीत से सेमीफाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर है। दो जीत से भारत ग्रुप ए में चार अंक से शीर्ष स्थान पर है जिसमें उसका नेट रन रेट +3.298 है। बता दें कि, भारत अपने तीसरे और अंतिम ग्रुप मैच में मंगलवार को नेपाल से भिड़ेगा।
भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जो एशिया कप का रिकॉर्ड स्कोर भी है।