Paris Olympics 2024: निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक-2024 में इतिहास रच दिया है। इन दोनों ने शूटिंग की 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग की मिश्रित खेल स्पर्धा में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। आपको बता दें कि, मनु-सरबजोत की जोड़ी ने साउथ कोरिया की जोड़ी को हराकर ये उपलब्धि हासिल की है।
मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेले गए मैच में साउथ कोरिया की जोड़ी को 16-10 के अंतर से हराया।
Comments (0)