इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) अपने शुरुआती 2 सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने के बाद पिछले सीजन टॉप-4 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी थी। वहीं अब टीम के सपोर्ट स्टाफ में अगले सीजन से पहले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान की एंट्री हुई है जो मेंटोर का पद संभालेंगे।
लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के कोचिंग सेटअप को लेकर बात की जाए तो उसमें मुख्य कोच की भूमिका में अभी जस्टिन लैंगर के अलावा असिस्टेंट कोच की भूमिका में लांस क्लूजनर और एडम वोजेस शामिल हैं। वहीं अभी केएल राहुल कप्तान बने रहेंगे इस पर ससपेंस बना हुआ हैं।
Comments (0)