भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की शादी की अफवाहें पिछले काफी वक्त से सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों खिलाड़ियों के फैंस इंतजार में थे कि, इस बात में कितनी सच्चाई है, ये स्थिति जल्द ही साफ हो। अब इस पर खुद मोहम्मद शमी ने चुप्पी तोड़ दी है।
मोहम्मद शमी ने कहा कि, ये बिल्कुल अजीब है, इस पर मैं क्या कहूं? मैं यही कहना चाहूंगा कि, ऐसी गलत खबरों को आगे नहीं ले जाना चाहिए।
Comments (0)