दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने 7 साल बाद हेड कोच रिकी पोंटिंग से अलग होने का फैसला किया है, क्योंकि उनकी मौजूदगी में फ्रेंचाइजी इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में अपने खिताबी सूखे को खत्म करने में नाकाम रही है। आपको बता दें कि, फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की।
ऑस्ट्रेलिया के दो बार के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान पोंटिंग 2019 में टीम के हेड कोच बने थे। उनकी देखरेख में टीम 2021 में पहली बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही, लेकिन इसके बाद उसके प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई।
Comments (0)