भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला गया, जो बहुत ही रोमांचिक हुआ। यह मैच टाई हुआ। आपको बता दें कि, इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 230 रन बनाएं वहीं जवाब में भारत ने भी 230 रन ही बना पाए और मैच टाई हो गया। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त गजब के फार्म में चल रहे हैं। वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद पहली बार वनडे के लिए मैदान में उतरे रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ एक और नया कीर्तिमान रच दिया।
Comments (0)