Tech: कोरोना के बाद कई टेक कंपनियों ने कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर कई कर्मचारियों को निकाल दिया। जिसका कारण कंपनी ने कोविड-19 से हुए नुकसान को बताया। ऐसे ही एक स्मार्टफोन बनाने वाली टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) अपने 15 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर रही है। जिसका कारण कंपनी की खराब वैश्विक व्यापक आर्थिक परिस्थितियों और स्थानीय कोविड-19 लॉकडाउन को माना जा रहा है।
आपको बता दें कि इस साल दुनिया भर में कम से कम 853 टेक्नोलॉजी कंपनियों ने अब तक लगभग 1,37,492 कर्मचारियों की छंटनी की है। शाओमी ने अपनी टोटल वर्कफोर्स (लगभग 35 हजार) में से 15 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई है, जिसमें से स्मार्टफोन और इंटरनेट सर्विसेस यूनिट्स में से कई कर्मचारियों की छंटनी शुरू भी हो गई है। बता दें कि 30 सितंबर तक शाओमी के पास 35,314 कर्मचारी थे।
पहले भी 900 कर्मचारियों को निकाल चुकी है
इससे पहले भी कंपनी ने आर्थिक मंदी के चलते अपने 3 प्रतिशत कर्मचारियों को कंपनी से बाहर करने का फैसला किया था। अगस्त में की गई छंटनी में करीब 900 कर्मचारियों को निकाल दिया गया था। इसके पीछे घटते रेवेन्यू प्रोफीट को भी कारण माना जा रहा था।
एक रीपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी का रेवेन्यू साल के दूसरे क्वार्टर में घटकर 70.2 बिलियन यूआन पर पहुंच गया है। पिछले साल के इसी महीने में कंपनी के रेवेन्यू की तुलना में इसमें 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यानी पिछली तिमाही की तुलना में इसमें भारी गिरावट देखने को मिली थी।
कई कर्मचारियों ने गवाई नौकरी
आपको बता दें कि बड़ी दिग्गज कंपनीयों मेटा, अमेजन, एचपी और ट्विटर ने पहले ही बड़ी मात्रा में कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया भर में कम से कम 853 टेक्नोलॉजी कंपनियों ने अब तक लगभग 137,492 कर्मचारियों की छंटनी की है। वैश्विक मंदी की आहट के बीच टेक स्पेक्ट्रम की अधिक से अधिक कंपनियों ने छंटनी अभी भी जारी है।
Read More- Lava X3: भारत में लॉन्च हुआ Lava X3 स्मार्टफोन, कम कीमत में मिल रहे ये बेहतरीन फीचर्स!
Comments (0)