नई दिल्ली - भारतीय कॉलेज छात्रों के लिए Google ने बड़ा ऑफर पेश किया है। कंपनी योग्य छात्रों को Google AI Plus का 1 साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रही है। इस प्लान में छात्रों को AI आधारित कई सुविधाओं के साथ ज्यादा स्टोरेज और Gemini के विस्तारित इस्तेमाल का फायदा मिलेगा।
क्या-क्या मिलेगा फायदा?
Google AI Plus के तहत छात्रों को Gemini Omni, सामान्य प्लान की तुलना में करीब 2 गुना ज्यादा Gemini usage limits और 400GB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा पढ़ाई को आसान बनाने के लिए Gemini में कई स्टडी फीचर्स भी उपलब्ध होंगे। छात्रों को Student Hub, Study Notebooks, फ्लैशकार्ड, प्रैक्टिस क्विज और इंटरैक्टिव 3D विजुअल जैसे टूल्स मिलेंगे। इनकी मदद से छात्र किसी विषय को समझने, रिवीजन करने और अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने में AI का इस्तेमाल कर सकेंगे।
कौन उठा सकता है ऑफर का लाभ?
यह ऑफर उन छात्रों के लिए है जो भारत में किसी मान्यता प्राप्त डिग्री या सर्टिफिकेट प्रदान करने वाले संस्थान में वर्तमान में enrolled हैं। यानी छात्र का मौजूदा शैक्षणिक संस्थान और उसका स्टूडेंट स्टेटस Google की पात्रता शर्तों को पूरा करना चाहिए।
कैसे मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन?
ऑफर का लाभ लेने के लिए छात्रों को अपने Personal Google Account से Google के Student Offer Page पर जाना होगा। वहां अपनी छात्र पहचान यानी Student Status को Verify करना होगा। सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र छात्रों को Google AI Plus का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिल सकेगा। Google का यह ऑफर खास तौर पर उन छात्रों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो पढ़ाई, रिसर्च, नोट्स बनाने और परीक्षा की तैयारी के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ऑफर की उपलब्धता और पात्रता की अंतिम शर्तें Google के Student Offer Page पर सत्यापित करना जरूरी है।
