राजस्थान के पाली जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई हैं। जब यहां दूल्हा सुबह-सुबह दुल्हन को लेने बारात लेकर पहुंचा तो दूल्हा और दुल्हन के घरवालों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई जब पता चला कि, दुल्हन किसी के साथ नौ दौ ग्यारह ( भाग गई) हैं। वहीं दूल्हे ने 13 दिन तक दुल्हन की उसी गांव में प्रतीक्षा की और पूरी बारात भी इस दौरान 13 दिन तक गांव में अपना डेरा जमाई रहीं।
रिश्तेदार के साथ भागी दुल्हन
वहीं दुल्हन के परिवार वालों ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई। परिवार वालों ने बताया कि, उनका एक रिश्तेदार बेटी को लेकर भाग गया है। बाद में पुलिस ने नाबालिग अपराधी को पकड़ लिया एवं दुल्हन को उसके घरवालों के हवाले कर दिया। कई दिनों तक प्रतीक्षा करने के बाद जब दुल्हन वापस घर आई तो दूल्हे ने सभी रस्मों को पूरा कर शादी की तथा दुल्हन को लेकर गए।
13 दिन तक किया दूल्हे ने दुल्हन का इंतजार
आपको बता दें कि, राजस्थान में सिरोही से दूल्हा बारात लेकर आया था। बारात आने के बाद सुबह ही दूल्हा-दुल्हन को सात फेरे लेने थे और शादी के पवित्र बंधन में बंधना था। फेरे लेने के लिए दुल्हन को तलाशा जाने लगा तो पता चला कि, दुल्हन गायब है। बहुत तलाशने के बाद जब दुल्हन नहीं मिली तो उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं दुल्हन के परिजनों ने बताया कि, दुल्हन को उनका ही एक रिश्तेदार भगा ले गया है। पुलिस ने दोनों को 13 दिन के अंदर खोजकर, दुल्हन को परिजनों के हवाले कर दिया। दुल्हन के घर आ जाने के बाद उस दूल्हे की प्रतीक्षा समाप्त हुई और बाकी की रस्म पूरी करने के बाद दुल्हन को घर ले गया।
दूल्हे के साथ बारात भी डटी रही
इस दौरान दूल्हे ने दुल्हन की 13 दिन तक प्रतीक्षा की एवं तब तक सेहरा नहीं उतारा जब तक दुल्हन आ नहीं गई। दुल्हन के आने के बाद परिवार वालों ने बाकी की रस्म पूरी की। रस्म पूरी करने के बाद दूल्हे ने सेहरा उतारा। जानकारी के अनुसार, दुल्हन के भाग जाने के बाद दूल्हा जिद्द पर अड़ा हुआ था। दूल्हे के साथ उसके घर वाले भी 13 दिन तक परीक्षा करते रहे। दुल्हन को साथ ले जाने के लिए दूल्हे के साथ कई बाराती भी अड़े हुए थे। जब दुल्हन आई तो फेरे लेकर सभी बाराती एवं दूल्हा गांव लौट गए।
written By- DURGESH VISHWAKARMA
Comments (0)