जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देशभर में आक्रोश है। भारत ने इस आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। देश कीजनता में इस घटना को लेकर उबाल है। हर कोई चाहता है कि पाकिस्तान को इसके लिए कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। आम जनता से लेकर संत समाज तक में गुस्सा है। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही है।
हमको दया नहीं दिखानी
प्रेमानंद महाराज का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक जवान महाराज से सवाल करत है कि एक आतंकवादी को पकड़ लेते है तो वह बीवी और बच्चों की दुहाई देकर अपनी जांच की भीख मांगता है, तो क्या करना चाहिए। इस पर महाराज कहते है कि हम नहीं छोड़ेंगे, हमको दया नहीं दिखानी है। क्यों, अगर वो छोड़ा गया तो लाखों लोगों की हत्या करेगा। कई परिवारों को नष्ट कर देगा। उसका उद्देश्य सही नहीं है।
मृत्यु ही सेवा, शत्रु पर दया नहीं करना चाहिए
वीडियो में प्रेमानंद महाराज आगे कहते है कि हमारा शास्त्र कहता है कि उसे मार देना ही उतम है। उसका उद्देश्य लोगों को मारना है। ऐसे लोगों के प्रति दया का भाव नहीं रखना चाहिए। अगर वह बचा रहा तो लाखों लोगों की हत्या करेगा। उसकी मृत्यु ही सेवा है। कभी भी शत्रु पर दया नहीं करनी चाहिए। वरना वो आपकी भी जान ले लेगा। वो तो उड़ाने ही आया है।
Comments (0)