गर्मी बढ़ने के साथ-साथ चंपावत जिले के जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। आए दिन जंगलों में आग लग रही है। डीएफओ चंपावत आशुतोष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया जंगल की आग से निपटने के लिए वन विभाग पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा जगह-जगह क्रू सेंटर खोले गए है। जहां बन कर्मियों को तैनात किया गया है। तथा सभी रेंज अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने तथा जंगलों में आग लगने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।
6 हजार पेड़ों का निस्तारण
डीएफओ ने बताया शासन के द्वारा भी वन कर्मियों के लिए उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही फायर लाइन के लिए भी करवाई जारी है जिसकी स्वीकृति शासन से मिल चुकी है ।उन्होंने बताया फायर लाइन के लिए 6 हजार पेड़ों का निस्तारण किया जाएगा साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा जंगलों में आग ना लगाए कहा अगर कोई भी व्यक्ति जंगलों में आग लगाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया आग लगने पर फायर विभाग से भी मदद ली जा रही है। तथा बन कर्मियों के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। तो वहीं बन सरपंच मोहन चंद्र पांडे के द्वारा भी लोगों को जागरुक करते हुए जंगलों में आग न लगाने की अपील की गई है। कहां जंगलों में आग लगने से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ जंगली जानवरों को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है।