वाराणसी: नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे काशीवासियों को ₹6332.08 करोड़ की 163 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
50 परियोजनाओं का लोकार्पण, 113 का शिलान्यास
- प्रधानमंत्री के हाथों
- ₹1054.69 करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण
- ₹5277.39 करोड़ की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा
- रविवार को पीएमओ की मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन ने इन परियोजनाओं की सूची जारी कर दी है।
गंगा पर बनेगा सिग्नेचर ब्रिज
इस दौरे की सबसे बड़ी परियोजना गंगा नदी पर बनने वाला सिग्नेचर ब्रिज है, जिसकी लागत करीब ₹2464.46 करोड़ है। यह ब्रिज काशी की कनेक्टिविटी और ट्रैफिक व्यवस्था को नई दिशा देगा।
कई सेक्टर में होगा विकास
- इन परियोजनाओं के तहत
- सड़क और पुल निर्माण
- पर्यटन विकास
- शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं
- खेल इंफ्रास्ट्रक्चर
- पेयजल और सीवरेज व्यवस्था
- जैसे कई अहम क्षेत्रों में काम शुरू होगा, जिससे शहर की बुनियादी सुविधाएं और बेहतर होंगी।