भारत सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडरों पर लगाई गई रोक का असर जनपद उत्तरकाशी में पड़ने की संभावना है। जहां उत्तराखंड चार धाम यात्रा अब शुरू होने को कुछ ही समय बाकी रह गया है जिसके चलते का युद्ध का असर भारत के तमाम क्षेत्रों में दिखना शुरू हो गया है जस प्रकार कोमर्सल गैस सिलेंडरों में कटोटी के आदेश भारत सरकार ने जारी किए हैं उसको देखते हुए उत्तरकाशी प्रशासन ने आगामी चार धाम यात्रा को देखते हुए खाद्य पूर्ति विभाग को गैस एवं डीजल प्रेटोल का स्टाक रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं
पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि 6 मार्च को जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों को आपातकाल के लिए गैस सिलेंडर आरक्षित रखने के आदेश जारी किए गए हैं पूर्ति अधिकारी के अनुसार वर्तमान में गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। हालांकि अगर युद्ध लंबा चलता है तो सीमांत जनपद उत्तरकाशी में इसका असर पड़ना तय है। कुछ ही समय बाद चारधाम यात्रा भी शुरू होने वाली है जिससे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में लाखों तीर्थयात्रियों के आने से गैस की खपत प्रतिदिन बढ़ेगी। ऐसे में यदि आगे से आपूर्ति बाधित होती है तो स्थानीय निवासियों और तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गैस सिलेंडरों के स्टॉक के साथ-साथ प्रशासन ने अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए हैं। सभी खाद्यान्न पहुंचाने वाली ट्रांसपोर्ट एजेंसियों को अगस्त तक का राशन अग्रिम रूप से उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
Comments (0)