उत्तरप्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. सात IAS और चार PCS अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं.
लोक निर्माण विभाग के सचिव प्रकाश बिंदु को गृह विभाग में सचिव बनाया गया है. प्रतीक्षारत चल रहे लोकेश एम. को लोक निर्माण विभाग में सचिव बनाया गया है. प्रतीक्षारत चल रहे महेंद्र प्रसाद को उप्र पुनर्गठन समन्वय विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.
उ.प्र. प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी की निदेशक नीना शर्मा को सार्वजनिक उद्यम विभाग का प्रमुख सचिव तथा महानिदेशक बनाया गया है. इसके अलावा संजय कुमार को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का निदेशक बनाया गया है. इसके साथ ही धर्मार्थ कार्य विभाग के विशेष सचिव रघुबीर को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.
4 पीसीएस अधिकारी इधर से उधर
शासन ने शुक्रवार को चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। झांसी में एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय को गोंडा भेजा गया है। मथुरा में एडीएम (न्यायिक) सुरेंद्र कुमार को कानपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। जालौन में एसडीएम वेद प्रिय आर्य को मथुरा का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी के विशेष कार्याधिकारी कुशीनगर का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है।
Comments (0)