भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भोपाल के कोलार रोड थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से काले बाजार में बेचा जा रहा है।
पिकअप वाहन से 25 सिलेंडर बरामद
सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को रोककर उसकी जांच की। जांच के दौरान वाहन से इंडेन कंपनी के कुल 25 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। ये सिलेंडर घरेलू उपयोग के लिए आरक्षित थे, लेकिन इन्हें अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।
वाहन समेत सिलेंडर जब्त
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन सहित सभी 25 सिलेंडर जब्त कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में कालाबाजारी की आशंका सामने आई है।
जांच जारी, आरोपियों पर होगी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Comments (0)