14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए सरकार के द्वारा निशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमा वायरस )का टीका लगाया जा रहा है। सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान के निर्देश पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में एचपीवी टीकाकरण का लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने शुभारंभ किया। इस दौरान 14 से 15 वर्ष 3 माह की किशोरियों को निशुल्क एचपीवी का टीका लगाया गया।
सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए योजना
ब्लॉक प्रमुख ढेक ने कहा यह केंद्र सरकार की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए बेहतर योजना है उन्होंने बताया पहले भारत सरकार ने कोरोना का टीके का निर्माण कर करोड़ लोगों की जान बचाई और अब किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीके का निर्माण देश में किया गया है उन्होंने सरकार को धन्यवाद दिया। वही बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश व ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राकेश पंत ने बताया। एचपीवी का टीका लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में निशुल्क लगाया जा रहा है उन्होंने बताया प्राइवेट में इस वैक्सीन की कीमत 5 से 6 हजार रूपए है। उन्होंने बताया 3 महीने तक लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में निशुल्क वैक्सीनेशन किया जाएगा उसके बाद क्षेत्र के सभी एएनएम केंद्रों में वैक्सीन निशुल्क लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है कहा 14 से 15 साल 3 महीने तक की किशोरियों को निशुल्क एसपीबी का टीका लगाया जा रहा है। जो बच्चों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों तथा अभिभावकों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आकर अपनी 14 से 15 वर्ष तीन माह की बच्चों को एचपीवी का टीका निशुल्क लगाए कहां समझदारी भविष्य की सुरक्षा। बताया बुधवार और शनिवार को छोड़कर प्रत्येक दिन एचपीवी का टीका निशुल्क लगाया जाएगा।
Comments (0)